फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल की मासूम को नोंचकर खा गए कुत्ते

Fri, 14 Feb 2014 04:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मां-बाप की लापरवाही से एक बच्ची की जान पर बन आई। एक निर्माणाधीन दुकान में मां-बाप के पास सो रही बच्ची को कुत्ते उठाकर ले गए और कुत्तों के नोंचे जाने के कारण बच्ची की जान चली गई।
विज्ञापन


सुबह उसकी बुरी तरह नोंची गई लाश एक मॉल के पास पड़ी मिली। दिल दहला देने वाली यह घटना थाने से महज 100 मीटर दूर हुई।

यह घटना छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुई। राजेश विश्वकर्मा (26) रायपुर में राजमिस्त्री का काम करता है। वह पत्नी रेशमा, 4-5 महीने की बेटी और दो साल की बेटी राजनंदिनी के साथ करीब सात महीने पहले गुजरात से रायपुर आया था। यहां पति-पत्नी पंढरी में दुकानों के निर्माण कार्य में लगे थे।

बेसुध हो गए मां-बाप
एक रात राजेश परिवार समेत दुकान में सोया था। गर्मी की वजह से शटर खोल लिया था। करीब दो बजे उसकी पत्नी रेशमा की आंख खुली तो उसने बड़ी बेटी को वहां नहीं पाया। इस पर उसने पति को जगाया और दोनों ने मिलकर बच्ची को खोजा और कुछ दूर देवेंद्रनगर चौकी में पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


काफी खोजने पर भी बेटी नहीं मिली। बाद में उसकी लाश सुबह मिली। पुलिस ने राजेश और रेशमा को बुलाया तो बच्ची की इतनी बुरी हालत देख दोनों बेसुध हो गए। आशंका जताई जा रही है कि रात को बच्ची बाहर निकली और कुत्ते उसे घसीट ले गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें