फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: दो दिन से था लापता, खेत में मिली स्कूटी और कटा सिर; बलरामपुर की खौफनाक वारदात से गांव में दहशत

Mon, 05 Oct 2026 05:49 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

पस्ता थाना क्षेत्र के कदौरा गांव में एक खेत से दो दिन से लापता युवक का कटा हुआ सिर और उसकी स्कूटी बरामद हुई है। इस दिल दहला देने वाली वारदात की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर जिले में पस्ता थाना क्षेत्र के कदौरा गांव में एक खेत से दो दिन से लापता युवक का कटा हुआ सिर और उसकी स्कूटी बरामद हुई है। इस दिल दहला देने वाली वारदात की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पस्ता थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दो अक्तूबर की शाम से गायब था युवक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक 2 अक्तूबर की शाम अपने घर से बाहर निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने आसपास के इलाकों और संभावित ठिकानों पर लगातार खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसी बीच कदौरा गांव के एक खेत में युवक की स्कूटी और पास ही उसका कटा हुआ सिर मिलने की सूचना सामने आई।

पुलिस जांच और गांव में फैली दहशत
सूचना मिलने के बाद पस्ता थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को तुरंत सुरक्षित कर वहां से महत्वपूर्ण सुराग और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


इस खौफनाक घटना के बाद से कदौरा गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस फिलहाल मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही इस वारदात के पीछे की वास्तविक वजह और इसमें शामिल लोगों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें