फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरेला पेंड्रा मरवाही : आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला साइबर सेल की गिरफ्त में, दूसरा आरोपी फरार

Mon, 08 Jul 2024 07:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क अमर उजाला, रायपुर

सार

मामले में एक अन्य आरोपी जिसने सट्टा एप बनाया वो अब तक फरार है। उसे भी जल्द गिरफ्तार करने का दावा पुलिस कर रही है। मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले फरार मुख्य आरोपी रितेश कुमार सुल्तानिया को साइबर सेल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले में एक अन्य आरोपी जिसने सट्टा एप बनाया वो अब तक फरार है। उसे भी जल्द गिरफ्तार करने का दावा पुलिस कर रही है। मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आईपीएल में ऑन लाइन सट्टा खिलाने का कारोबार फैलाने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी रितेश सुल्तानिया, पिता राम अवतार सुल्तानियास उम्र 30 साल, निवासी बजरंग चौक पेण्ड्रा को साइबर सेल की टीम ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की है, जबकि एक अन्य मुख्य आरोपी मधुर जैन की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। शॉटकट में कम समय में पैसा कमाने के लिए मधुर जैन ने राजा रानी एप बनाया था और उस एप के जरिये आरोपी ऑन लाइन सट्टे का कारोबार जिले में संचालित कर रहा था। पुलिस ने मामले में पहले ही 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें