फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में सबसे बड़े निजी मल्टी स्पेशिएलिटी अस्पताल का लोकार्पण

Wed, 09 Nov 2016 07:36 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बिलासपुर में प्रदेश के सबसे बड़े निजी अस्पताल आरबी इस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एवं मल्टी स्पेशिएलिटी अस्पताल का लोकार्पण किया। ये अस्पताल 450 बिस्तर का है। सर्व सुविधायुक्त हॉस्पिटल का नाम 5 डायरेक्टर्स के नाम पर 'आरबी' हॉस्पिटल रखा गया है। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सभी चिकित्सा सुविधाएं मौजूद हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अस्पताल का संचालन करने वाले डाक्टरों की टीम को पांच पांडव की संज्ञा दी और कहा कि ये टीम बीमारियां खत्म करेगी। 450 बिस्तर वाले इस मल्टी स्पेशिएलिटी अस्पताल में मरीजों को कम दामों में बेहतर सुविधाएं और इलाज मिलेगा। साथ ही आम जनता को सरकार के स्मार्ट कार्ड से भी इलाज की सुविधा मिलेगी।

अस्पताल के लोकार्पण के बाद सीएम रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश में सात मेडिकल कॉलेज हो गए हैं। 27 जिला अस्पताल और एक एम्स भी है, लेकिन ऐसे मल्टी स्पेशिएलिटी अस्पताल की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य को लेकर काफी गंभीर है और कई योजनाएं चला रही है। जिनका फायदा लोगों को भी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें