फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: सहायक शिक्षक के समायोजन के लिए ओपन काउंसिलिंग का चतुर्थ दिन खत्म, 297 अभ्यर्थी हुए शामिल

Sat, 21 Jun 2025 02:44 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ शासन की ओर से सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) पद पर समायोजन के लिए की जा रही ओपन काउंसिलिंग प्रक्रिया का चतुर्थ दिवस सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ शासन की ओर से सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) पद पर समायोजन के लिए की जा रही ओपन काउंसिलिंग प्रक्रिया का चतुर्थ दिवस सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रक्रिया उन चयनित सहायक शिक्षकों के लिए की जा रही है जिन्हें सीधी भर्ती 2023 में चयनित होने के बावजूद बीएड अर्हता के कारण सेवा से पृथक किया गया था।
विज्ञापन


शासकीय शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर, रायपुर में चल रही इस प्रक्रिया के तहत 300 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें से 297 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग में भाग लिया, जबकि 3 अनुपस्थित रहे। यह समायोजन न केवल न्यायसंगत पुनर्वास है, बल्कि शिक्षकों को पुनः सेवा का अवसर प्रदान करने वाली एक संवेदनशील और दूरदर्शी पहल भी है।

विभागीय जानकारी के अनुसार, काउंसिलिंग की यह प्रक्रिया 17 जून 2025 से प्रारंभ हुई है और अब तक कुल 1200 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया जा चुका है। इनमें से 1190 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि केवल 10 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे हैं। काउंसिलिंग की पारदर्शिता, कुशल प्रबंधन और अभ्यर्थियों के हितों को प्राथमिकता देने की सराहना की जा रही है।
विज्ञापन


पंचम दिवस के लिए भी जारी आमंत्रण
अगले चरण के तहत 21 जून 2025 को होने वाली काउंसिलिंग के लिए भी 300 अभ्यर्थियों को आमंत्रण भेजा गया है। सभी अभ्यर्थी रिक्त पदों की अद्यतन जानकारी विभाग की अधिकृत वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in/ पर प्राप्त कर सकते हैं।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो अभ्यर्थी किसी कारणवश अपनी नियत तिथि पर उपस्थित नहीं हो सके हैं, वे आगामी दिनों में काउंसिलिंग में सम्मिलित हो सकते हैं। यह प्रक्रिया 26 जून 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें