फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: दो भाइयों में प्रॉपर्टी नहीं बल्कि चिकन के बंटवारे को लेकर विवाद, बड़े भाई ने छोटे पर चाकू से किया वार

Sun, 13 Apr 2025 01:08 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Crime News: अकसर भाई-भाई में प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा सुने या देखें होंगे, लेकिन छत्तीसगढ़ में जमीन-पैसा के लिए नहीं, बल्कि चिकन के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों में विवाद हुआ। इस दौरान एक ने चाकू से हमला कर दूसरे को घायल कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरअसल, घर में बने चिकन को लेकर विवाद हुआ है। दोनों भाइयों में चिकन के बंटवारे को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने छोटे भाई के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। पूरा मामला राजधानी रायपुर के गुढियारी थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन


अजय मिरी (बड़ा भाई) और साहिल मिरी (छोटा भाई) दोनों सगे भाई हैं। दोनों के बीच चिकन के बंटवारे को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ता गया। एक-दूसरे को लेकर दोनों गाली-गलौज करने लगे। काफी देर तक मारपीट है। इस दौरान गुस्साएं अजय मिरी ने अपने छोटे भाई साहिल मिरी पर चाकू से हमला कर दिया।

घटना के बाद परिजनों ने दोनों भाइयों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिलने पर घटना स्थल पहुंची। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ एक-दूसरे पर जानलेवा हमले और मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें