फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: अमरकंटक को जोड़ने वाली पुलिया बारिश में धंसी, ठेकेदार पर घटिया कार्य कराने का आरोप

Fri, 24 Mar 2023 02:12 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

पीएमजीएसवाई के तहत गौरेला से पकरिया दुर्गा धारा होकर मध्यप्रदेश के तीर्थ स्थली अमरकंटक को जोड़ने वाली सड़क मार्ग को ठेकेदार द्वारा पिछले दिनों भरे बरसात में रात में बनाया गया था।
विज्ञापन
गौरेला से अमरकंटक को जोड़ने वाली पुलिया बारिश में धंसी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश के चलते पकरिया दुर्गा धारा से अमरकंटक को जोड़ने वाली सड़क पर बनी पुलिया धराशायी हो गई है। आरोप है कि पीएम ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनाई गई सड़क में घटिया सामग्री का इस्तमाल किया गया। जिसके चलते ही पुलिस समय से पहले ही धंस गई। पुलिया ढहने के चलते इस मार्ग से अमरकंटक को जाने वाले लोगो को बड़े हादसे की चिंता सताने लगी है तो अधिकरियो बड़े हादसे का इंतजार कर रहे है। 

विज्ञापन


पीएमजीएसवाई के तहत गौरेला से पकरिया दुर्गा धारा होकर मध्यप्रदेश के तीर्थ स्थली अमरकंटक को जोड़ने वाली सड़क मार्ग को ठेकेदार द्वारा पिछले दिनों भरे बरसात में रात में बनाया गया था। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से 5.50 करोड़ की लागत से बनाई गई इस सड़क निर्माण की निगरानी भी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारियो ने नहीं की जिसके कारण ठेका कंपनी डीसी कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में मनमानी एवं लीपापोती करते हुए घटिया निर्माण करा दिया। जिसके बाद यह सड़क 15 दिनों में ही उखड़ने लगी।

इतना ही नही इसके बाद डीसी कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार द्वारा डामर की सड़क पर सीमेंट कंक्रीट का लेप लगाकर भ्रष्टाचार पर पर्दा डालना चाहा। अब इस मार्ग पर कंपनी के द्वारा बनाए गए सड़क पर पुलिया का एक हिस्सा धंसकर बह गया है। जिस जगह पर यह घटना हुई है, वहां काफी मोड़ घाट है और सिर्फ एक गाड़ी निकलने की जगह बची हुई है।वहीं पुलिया बहने के बाद सड़क पर भी यहां दरार आ गई है। जिसके बाद कभी भी पूरी सड़क और पुलिया के धंसने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन


इस मार्ग से अमरकंटक जाने वाले श्रद्धालुओं पर संकट खड़ा हो गया है। बता दें कि इस मार्ग से अमरकंटक जाने के लिए सबसे छोटा रास्ता होने के चलते इसी रास्ते से लोगों की आवाजाही ज्यादा रहती है। लेकिन सड़क पर इस तरह के खतरे के बावजूद जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा। शायद कोई बड़ा हादसे का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, जब हमने मामले में पीएमजीएसवाई के ईई से मामले में जवाब चाहा तो उन्होंने अपने कर्मचारियों को निर्देश देते हुए मौका मुआयना करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें