फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: कोंडागांव की बह्मनी नदी से मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मची सनसनी, शिनाख्त की कोशिश जारी

Wed, 01 Oct 2025 12:44 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

कोंडागांव जिले की बह्मनी नदी में बुधवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह नहाने गए ग्रामीणों ने नदी में शव को औंधे मुंह तैरता हुआ देखा और तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन
कोंडागांव की बह्मनी नदी से मिला अज्ञात युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की बह्मनी नदी में बुधवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह नहाने गए ग्रामीणों ने नदी में शव को औंधे मुंह तैरता हुआ देखा और तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस की जानकारी
कोतवाली थाना प्रभारी टामेश्वर सिन्हा ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे ग्रामीण नहाने के लिए बह्मनी नदी गए थे। इसी दौरान उन्होंने एक युवक का शव पानी में तैरता हुआ देखा। इसके बाद आसपास के लोगों को जानकारी देने के साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। शव को देखने से युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष आंकी जा रही है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

शिनाख्त की कोशिश
पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों और थानों को सूचना दी है ताकि अगर कहीं गुमशुदगी दर्ज हुई हो तो उसकी जानकारी साझा की जा सके। मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें