फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: सिर पर चोट और खून से लथपथ मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 29 Oct 2025 03:30 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

ग्राम गुरामी में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। नीलगिरी प्लांट के पास बांध जाने वाले रास्ते पर शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन
डौंडीलोहारा थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम गुरामी में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। नीलगिरी प्लांट के पास बांध जाने वाले रास्ते पर शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। घटनास्थल पर बड़ी मात्रा में खून फैला हुआ था, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही डौंडीलोहारा थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है।

गुरामी गाँव में इस घटना से सनसनी फैल गई है। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुँच गए थे। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें