फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime: आजीवन कारावास की सजा काट रहा आरोपी पेरोल में बाहर आने के बाद से फरार, 15 साल बाद पकड़ गया

Sat, 12 Apr 2025 02:15 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में 15 सालों से फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी जेल में हत्या के प्रकरण में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। इस दौरान न्यायालय के आदेशनुसार उसे 15 दिनों के लिए बाहर जाने दिया गया था।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में 15 सालों से फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी जेल में हत्या के प्रकरण में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। इस दौरान न्यायालय के आदेशनुसार उसे 15 दिनों के लिए बाहर जाने दिया गया था। 15 दिनों के भीतर फिर से जेल के समक्ष उपस्थित होता था, लेकिन तब से आरोपी फरार रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की ओर से फरार बंदीयों और कैदीयों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। इस दौरान फरार बंदीयों और कैदीयों के खिलाफ पतासाजी करते हुए थाना तेलीबांधा रायपुर में दर्ज हत्या के प्रकरण के आरोपी 41 वर्षीय संजीत धुर्वे उर्फ़ सुजीत को गिरफ्तार किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी हत्या के प्रकरण में केन्द्रीय जेल रायपुर में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। साल 2010 में यायालय के आदेशानुसार केन्द्रीय जेल रायपुर से 15 दिवस के लिए पेरोल में बाहर आने के बाद निश्चित समय सीमा में केन्द्रीय जेल रायपुर वापस न जाकर फरार हो गया था।
विज्ञापन


इस पर एंटी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट रायपुर की टीम ने फरार कैदी की पतासाजी करते हुए 15 सालों से फरार कैदी संजीत धुर्वे उर्फ सुजीत को पकड़कर अग्रिम कार्रवाई के लिए देवेन्द्र नगर थाना के सुपुर्द किया गया। पेरोल से फरार होने पर कैदी संजीत धुर्वे उर्फ सुजीत के खिलाफ थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 133/2010 धारा 229ए भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें