फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: कोरबा में किशोरी ने खाई चूहा मारने वाली दवा, इलाज के दौरान हुई मौत

Wed, 22 May 2024 08:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले में एक किशोरी ने चूहा मारने वाली दवा खा ली। तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
मृतका व परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटघोरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी ने चूहा मारने वाली दवा खा ली। सेहत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। किशोरी का नाम भारती केंवट था, उसने ऐसा कदम क्यों उठाया ये अभी किसी को नहीं पता है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


मृतका के पिता साध राम ने साथ में बताया कि रात के वक्त दोनों ने एक साथ खाना खाया था। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई और वह भी अपने कमरे में सो गया। जब सुबह उठी तो उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे कटघोरा स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत बिगड़ती देख जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि पांच भाई बहन हैं, जिसमें भारती सबसे छोटी थी। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। भाई किसी काम से कोरबा गया हुआ था। वहीं, मां और बाकी लोग घर पर मौजूद नहीं थे, तब उसने सुनने पन का फायदा उठाकर यह घातक कदम उठा है। मृतका भारती आठवीं तक पढ़ने के बाद पढ़ाई छोड़ चुकी थी और घर पर रहकर काम करती थी। अचानक उसे क्या हुआ कि उसने की घातक कदम उठाया यह परिजनों के समझ से परे है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दौद कुजूर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से मिले में मेमो के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया गया है, जहां उन्होंने जहर सेवन की बात की जानकारी होना नहीं बताया है। फिलहाल अभी पोस्टमार्टम कराया गया है। आगे की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें