फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भरा छोटा हाथी पलटा, तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल; नशे में था चालक

Fri, 08 Nov 2024 03:03 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति

सार

सक्ति जिले में तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन पलट गया। वाहन में 18 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिलाएं एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में शामिल होने जा रही थी।
 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम परसाद गैस एजेंसी के पास तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन पलट गया। वाहन में 18 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिलाएं एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में शामिल होने जा रही थी।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत में ग्रामीणों से भरा छोटा हाथीअनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में सवार सभी महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। गाड़ी से हड़ताल के लिए सभी महिलाएं सक्ति जा रही थी। 18 महिलाएं गाड़ी में सवार थी। राहगीरों एवं हसौद पुलिस की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। सभी महिलाओं को जैजैपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिन्हें भर्ती कराया गया है। वहीं, एख महिला को बिलासपुर रेफर किया गया, जिसकी हालात गंभीर बताई जा रही है। वहीं, हादसे के पीछे चालक की लापरवाही बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि चालक नशे में था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें