फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: रामचरितमानस पर टिप्पणी करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य का घेराव, करनी सेना ने की नारे-बाजी

Sat, 08 Apr 2023 03:37 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

करणी सेना छत्तीसगढ़ ने स्वामी प्रसाद मौर्या को चेतावनी देते हुए कहा कि दुबारा प्रभु राम के ननिहाल की इस पावन धरा पर कदम रखने का दुस्साहस न करें। नहीं तो परिणाम गंभीर होगा।
विज्ञापन
करणी सेना छत्तीसगढ़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामचरितमानस पर भद्दी टिप्पणी करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या के आगमन रायपुर में हुआ। उसके विरुद्ध में करणी सेना छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष और करनी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर के निर्देश पर अनेकों पदाधिकारियों, करणी सैनिकों और सनातनी बंधुओं ने मिलकर उसके ठहराव स्थल बेबीलोन इंटरनेशनल होटल वीआईपी रोड पर उग्र विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


होटल प्रशासन से पूछताछ और छानबीन से पता चला कि वह पहले ही चला गया था। वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि राम के विरुद्ध जुबान खोलने वाले के मन में ऐसा ही डर होना चाहिए। करणी सेना छत्तीसगढ़ ने स्वामी प्रसाद मौर्या को चेतावनी देते हुए कहा कि दुबारा प्रभु राम के ननिहाल की इस पावन धरा पर कदम रखने का दुस्साहस न करें। नहीं तो परिणाम गंभीर होगा। वहीं उसके खिलाफ जोरसोर से विरोध करते हुए "जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं" नारा लगाया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें