फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: रायपुर में युवक की संदिग्ध मौत, खून से लथपथ हालत में मिला शव; हत्या की आशंका

Thu, 05 Mar 2026 06:41 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में उस समय सनसनी फैल गई, जब खारून रेलवे कॉलोनी के भीतर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। युवक खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में उस समय सनसनी फैल गई, जब खारून रेलवे कॉलोनी के भीतर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। युवक खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक के आसपास जमीन पर खून के धब्बे फैले हुए थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करते नजर आए।

सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ भी की, ताकि घटना के संबंध में शुरुआती जानकारी जुटाई जा सके।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान राजा साहू के रूप में हुई है, जो चुना भट्टी का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे किसी आपराधिक वारदात की भूमिका तो नहीं है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि घटना से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिल सकें। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें