फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: रायपुर में रेलवे कर्मचारी की संदिग्ध मौत, घर में फंदे पर मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 25 Mar 2026 03:14 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर के खमतराई इलाके में एक रेलवे कर्मचारी की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर जब सहकर्मी उसे बुलाने घर पहुंचे, तो अंदर का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए। कर्मचारी का शव फंदे पर लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के खमतराई इलाके में एक रेलवे कर्मचारी की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर जब सहकर्मी उसे बुलाने घर पहुंचे, तो अंदर का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए। कर्मचारी का शव फंदे पर लटका हुआ मिला।
विज्ञापन


मृतक की पहचान विष्णु टेकाम के रूप में हुई है, जो रेलवे में ट्रैक मेंटेनर के पद पर कार्यरत था और खमतराई क्षेत्र में ही निवास करता था। बताया जा रहा है कि वह रोज की तरह ड्यूटी पर जाने वाला था, लेकिन उससे पहले ही यह घटना हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही खमतराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था, हालांकि परेशानी की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


पुलिस अब इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया गया।

इस घटना के बाद परिवार में गहरा शोक है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय इलाके में भी इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें