फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: रेलवे ट्रैक के पास मिली युवक की संदिग्ध लाश, शरीर पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 21 May 2026 04:56 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर के चूनाभट्टी इलाके में गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान खमतराई निवासी बिट्टू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के चूनाभट्टी इलाके में गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान खमतराई निवासी बिट्टू के रूप में हुई है। शव पर चोट के कई निशान पाए जाने के बाद पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने सुबह ट्रैक के किनारे युवक का शव पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल गंज थाना पुलिस को सूचना दी गई। खबर मिलते ही पुलिस टीम और एफएसएल विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को घेरकर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या या अन्य आपराधिक एंगल से भी जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि मृतक की अंतिम गतिविधियों और घटनास्थल तक पहुंचने की जानकारी मिल सके।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। वहीं मृतक के परिजनों और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें