जंगली हाथियों के हमलों और स्थानीय समस्याओं को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने 11 नंबर चौक पर चक्काजाम किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथियों से सुरक्षा, राशन कटौती रोकने, धान के रकबे में सुधार और बिजली बिलों पर रोक लगाने समेत चार मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सूरजपुर जिले के प्रतापपुर में जंगली हाथियों के बढ़ते हमले और स्थानीय नागरिक समस्याओं को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने 11 नंबर चौक पर प्रदर्शन करते हुए घंटों चक्काजाम किया। किसान नेता शिवभजन सिंह मरावी की अगुआई में जुटे प्रदर्शनकारियों ने शासन और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आंदोलनकारी किसान चार सूत्री मांगों पर तत्काल उचित कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। इस चक्काजाम के कारण प्रमुख सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
विज्ञापन
हाथियों के हमले से बढ़ी चिंता
प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ रहा है। हाथियों के हमलों में निर्दोष ग्रामीणों की जान जा रही है और किसानों की खड़ी फसलें चौपट हो रही हैं। ग्रामीण लंबे समय से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन शासन की तरफ से कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका है। इस उपेक्षा से नाराज होकर बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण 11 नंबर चौक पर एकत्र हुए। ग्रामीणों का कहना है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने से पूरा क्षेत्र भय के साये में जीने को विवश है।
प्रशासन को सौंपा चार सूत्री ज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने केवल हाथियों के आतंक का मुद्दा ही नहीं उठाया, बल्कि अन्य स्थानीय समस्याओं पर भी ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने निर्धन परिवारों के राशन में हो रही कटौती को तुरंत रोकने, किसानों के धान के पंजीकृत रकबे में दर्ज गड़बड़ियों को दुरुस्त करने और बिजली के बढ़ते बिलों पर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि इन वजहों से आम जनता पर भारी आर्थिक दबाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
प्रदर्शन कई घंटों तक जारी रहने के बाद ग्रामीणों ने राज्यपाल और शासन के नाम तहसीलदार को चार सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संबंधित मांगों पर शीघ्र कदम उठाने की अपील की गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि इन जनसमस्याओं का समाधान जल्द नहीं निकला, तो वे उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे।