नेशनल हाईवे-43 के किनारे आठ माह की गर्भवती महिला का प्रसव हो गया। परिजन उसे ऑटो से जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में बच्ची का जन्म हुआ और कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सूरजपुर जिले के नेशनल हाईवे-43 के किनारे एक आठ माह की गर्भवती महिला ने बच्ची को जन्म दिया, जिसकी थोड़ी देर बाद ही मौत हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के नवापारा निवासी 25 वर्षीय महिला अपने परिजनों के साथ गेतरा से ऑटो में सवार होकर जिला अस्पताल सूरजपुर जा रही थी।
विज्ञापन
रास्ते में तेज प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने ऑटो रुकवाकर महिला को नीचे उतारा, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही सड़क किनारे प्रसव हो गया। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन कुछ समय बाद ही नवजात की सांसें थम गईं।
पूर्व में भी घटी थी ऐसी घटना
परिजनों के अनुसार महिला के साथ पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है। उसने इससे पूर्व भी आठ महीने के गर्भ के दौरान एक बच्चे को जन्म दिया था, जिसकी जन्म के तुरंत बाद मौत हो गई थी। इस बार भी परिजनों के साथ अस्पताल जाते समय रास्ते में ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और प्रसव हो गया, जिससे नवजात शिशु को बचाया नहीं जा सका।