फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्तर के बालक आश्रम में शर्मनाक मामला: अधीक्षक ने बच्चों को दिखाई अश्लील वीडियो, प्रशासन ने किया सस्पेंड

Fri, 19 Sep 2025 03:48 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

कलेक्टर एस. हरीश ने आश्रम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों से बातचीत में यह मामला सामने आया। बच्चों ने बताया कि अधीक्षक उन्हें लगातार गालियां देता है, मारपीट करता है और अश्लील वीडियो दिखाकर वैसा करने के लिए दबाव डालता है।
 
विज्ञापन
आदेश की कॉपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के गोदियापाल स्थित बालक आश्रम से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आश्रम के प्रभारी अधीक्षक सुकरू राम बघेल पर बच्चों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और अश्लील वीडियो दिखाने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले की जानकारी सामने आने के बाद प्रशासन ने अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


घटना का खुलासा तब हुआ जब 18 सितंबर को कलेक्टर एस. हरीश ने आश्रम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों से बातचीत में यह मामला सामने आया। बच्चों ने बताया कि अधीक्षक उन्हें लगातार गालियां देता है, मारपीट करता है और अश्लील वीडियो दिखाकर वैसा करने के लिए दबाव डालता है।

कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर अधीक्षक को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन की इस कार्रवाई से ग्रामीणों और बच्चों के अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। साथ ही दोषी अधीक्षक पर आगे सख्त कार्रवाई की मांग भी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें