राज्य में मार्च महीने में ही आग बरसना शुरु हो गयी है। गर्मी ने यहां 6 साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया है। जिससे लोगों की समस्यायें बढ़ गयी हैं। पिछले तीन दिनों में राजधानी में 8 डिग्री तापमान बढ़कर 41 डिग्री के पार पहुंच चुका है। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक है।
आगे आने वाले दिनों में राज्य में और अधिक गर्मी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, पिछले दिनों हवा में नमी की वजह से तापमान ठंडा था। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर संभाग का पारा 41 डिग्री पहुंच चुका है। वहीं बिलासपुर संभाग में पारा 40 डिग्री और रायपुर के अलावा दुर्ग, जगदलपुर, अंबिकापुर में तापपान 37 डिग्री के ऊपर पहुंच चुका है।