छत्तीसगढ़ के सुकमा में रविवार को नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के 2 जवान शहीद गए जबकि 6 जवान घायल हुए हैं।
एंटी नक्सल ऑपरेशन के स्पेशल डीजी डीएम अवस्थी ने मुठभेड़ की जानकारी दी। उन्होंने कहा 'पांच घंटों से ज्यादा चली मुठभेड़ सुबह 11 बजे शुरू हुई थी। इस दौरान तरफ से भारी गोलीबारी हुई। मुठभेड़ में एक एसटीएफ और एक डीआरजी जवान शहीद हुए हैं। वहीं 6 डीआरजी जवान घायल भी हुए हैं।'
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में कई नक्सल प्रभावित क्षेत्र हैं और यहां अक्सर सेना और नक्सलियों के बीच में मुठभेड़ होती रहती है।