फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: सुकमा में सुरक्षा बलों ने बरामद किया नक्सलियों का डंप, 79 जिलेटिन स्टिक जब्त

Mon, 26 Oct 2026 06:45 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा

सार

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सीआरपीएफ की 219वीं बटालियन की सी कंपनी ने तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों का कथित सामग्री डंप बरामद किया है। भेज्जी थाना क्षेत्र के ग्राम मोसलमुडगु के बाहरी जंगल में मिले नीले कंटेनर से 79 जिलेटिन स्टिक, इलेक्ट्रिक वायर के सात बंडल, नक्सली वर्दी के कपड़े और अन्य सामान जब्त किया गया। 
विज्ञापन
अपराध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुकमा जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 2 उन्नीसवीं बटालियन की सी कंपनी ने सघन तलाशी अभियान चलाकर नक्सलियों की एक बड़ी सामग्री डंप बरामद की है। ग्राम मोसलमुडगु के बाहरी जंगल में छिपाकर रखी गई इस सामग्री में सुरक्षा बलों ने 79 जिलेटिन स्टिक, भारी मात्रा में इलेक्ट्रिक वायर, नक्सली वर्दी और अन्य सामान जब्त किया।
विज्ञापन


सुराग मिलते ही शुरू हुआ अभियान
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 2उन्नीसवीं बटालियन को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सलियों ने मोसलमुडगु के बाहरी इलाके में विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखी है। इस इनपुट के आधार पर सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन अभियान आरंभ किया।

जवानों ने संदिग्ध स्थान पर डीएसएमडी और के9 डॉग स्क्वॉड की मदद से पूरे इलाके की गहन जांच की  इस दौरान सुरक्षा बलों को एक छोटा नीला कंटेनर मिला, जिसमें नक्सली गतिविधियों से जुड़ा सामान रखा हुआ था।
विज्ञापन


सुरक्षा बलों ने जब्त किया सामान
नीले कंटेनर की तलाशी लेने पर उसके भीतर से 79 जिलेटिन स्टिक, पीले रंग के इलेक्ट्रिक वायर के चार बंडल और हरे रंग के इलेक्ट्रिक वायर के तीन बंडल मिले। इसके साथ ही सात हरे सिंथेटिक कॉम्बैट बेल्ट, नक्सली वर्दी के काले कपड़े के तीन बंडल, सात पेन, एक छोटा कैलकुलेटर और एक पॉकेट डायरी बरामद हुई।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ से लड़ेंगी चुनाव… पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव का बड़ा दावा
विज्ञापन


बम निरोधक दस्ते ने निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करते हुए सभी विस्फोटक और अन्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से बरामद किया। इसके बाद जवानों ने आसपास के जंगल में अन्य संभावित डंप की भी तलाश की। सर्च ऑपरेशन पूरा करके जब्त सामग्री के साथ सुरक्षित भेज्जी कैंप वापस लौट आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें