फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: 'सैनिकों का अपमान है ऐसी टिप्पणी', राम मंदिर ट्रस्ट सीईओ विवाद पर भाजपा के केदारनाथ गुप्ता का पलटवार

Thu, 03 Sep 2026 12:44 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला सीईओ बनाए जाने को लेकर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान पर छत्तीसगढ़ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के चेयरमैन केदारनाथ गुप्ता ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के चेयरमैन केदारनाथ गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला सीईओ बनाए जाने को लेकर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान पर छत्तीसगढ़ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के चेयरमैन केदारनाथ गुप्ता ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए व्यक्ति की योग्यता, नीयत और देश के प्रति समर्पण को देखा जाना चाहिए।
विज्ञापन


केदारनाथ गुप्ता ने कहा कि एयर मार्शल जैसे पद पर रह चुके व्यक्ति को राम मंदिर ट्रस्ट की जिम्मेदारी सौंपना अपने आप में उनके अनुभव और देश के प्रति समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस नियुक्ति को लेकर गलत तरीके से टिप्पणी करना सैनिकों का अपमान है।

विज्ञापन


उन्होंने राशिद अल्वी से अपने बयान को लेकर माफी मांगने की मांग की। गुप्ता ने कहा कि देश की सेवा करने वाले सैन्य अधिकारियों के योगदान और उनकी निष्ठा पर सवाल उठाने से पहले उनके पूरे सेवाकाल और योगदान को ध्यान में रखना चाहिए।

केदारनाथ गुप्ता ने आगे कहा कि किसी भी संस्था या व्यवस्था में गलत कार्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं खामियां सामने आती हैं तो उन्हें दूर करने के लिए योग्य और सक्षम लोगों को जिम्मेदारी देना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि किसी भी काम के पीछे की नीति और नीयत स्पष्ट होनी चाहिए। योग्य लोगों की नियुक्ति से व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है और यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि भविष्य में गलतियां दोबारा न हों। एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा की नियुक्ति और राशिद अल्वी के बयान को लेकर सामने आए इस राजनीतिक विवाद के बीच अब दोनों पक्षों की प्रतिक्रियाएं चर्चा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें