छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने गृह पुलिस विभाग के अंतर्गत सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2024 से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक माप परीक्षण की तिथियों की घोषणा कर दी है।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने गृह पुलिस विभाग के अंतर्गत सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2024 से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक माप परीक्षण की तिथियों की घोषणा कर दी है। आयोग के अनुसार यह प्रक्रिया 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक चलेगी।
विज्ञापन
दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक माप परीक्षण प्रदेश के सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, रायपुर और राजनांदगांव जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सुबह 7 बजे रिपोर्ट करना होगा, जबकि शारीरिक माप परीक्षण सुबह 8 बजे से शुरू किया जाएगा।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रवेश पत्र पहले ही 26 दिसंबर 2025 को जारी किए जा चुके हैं। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र और विस्तृत दिशा-निर्देश छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग की ओर से किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र व्यक्तिगत रूप से नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन
आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहें, ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके।