छत्तीसगढ़ के गिरीश पवार मात्र 12 वर्ष की उम्र में बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों के मुताबिक वह राज्य में सबसे कम उम्र में 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्र हैं। यह परीक्षा देने के लिए गिरीश को विशेष अनुमति दी गई है।
गिरीश रानीतरई रोड के रहने वाले हैं और नवोदय विद्यालय में पढ़ते हैं। वह राजकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल, टटेंगा केंद्र पर परीक्षा दे रहे हैं। विद्यार्थी के पिता और स्कूल के प्राचार्य राजेश्वर पवार का कहना है कि इस स्कूल में मल्टीग्रेड मल्टीलेवल पाठ्यक्रम के आधार पर पढ़ाया जाता है।
इस प्रणाली का मुख्य उद्देश्य बच्चे के मानसिक स्तर का विकास करना है। राज्य में यह प्रणाली तीन साल पहले लागू की गई थी। गिरीश की इस उपलब्धि ने लोगों को हैरान भी कर दिया है।