फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ में अवैध नशे पर कड़ी कार्रवाई: 503 किलो गांजा एमएसपी प्लांट में किया गया नष्ट

Wed, 10 Sep 2025 05:02 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में सामान्य प्रशासन विभाग के दिशा निर्देश में अलग-अलग थानों में एनडीपीसी एक्ट के 25 मामलों में 02 नग गांजा पौधे समेत 503.531 किलो गांजे का एमएसपी स्टील एण्ड पावर प्लांट के फर्नेश में आज नष्टीकरण किया गया। 
विज्ञापन
503 किलो गांजा एमएसपी प्लांट में किया गया नष्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सामान्य प्रशासन विभाग के दिशा निर्देश में अलग-अलग थानों में एनडीपीसी एक्ट के 25 मामलों में 02 नग गांजा पौधे समेत 503.531 किलो गांजे का एमएसपी स्टील एण्ड पावर प्लांट के फर्नेश में आज नष्टीकरण किया गया। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार जिला रायगढ़ में जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति गठित कर जब्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण की कार्रवाई की गई। समिति के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल एवं सदस्यों अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्तोफर खलखो की उपस्थिति में आज रायगढ़ जिले के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के 25 प्रकरणों में 2 नग गांजा पौधे समेत जप्त गांजा कुल 503.531 किलोग्राम का नष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई जामगांव में स्थित एमएसपी स्टील एण्ड पॉवर के भट्ठी फर्नेश में विधिवत जलाकर एवं रोलर के माध्यम से की गई।

नष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति की देखरेख में संपन्न हुई जिसमें एमएसपी स्टील एण्ड पॉवर प्लांट के अधिकारीगण, थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक अमित शुक्ला, थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव, थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रभारी डीसीबी उप निरीक्षक हेतराम सिदार, प्रधान आरक्षक ईश्वर उरांव, आरक्षक प्रभात प्रधान तथा पंचान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें