फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर रामानुजगंज: जलाशय और कन्हर नदी के किनारे लगाई गई थी 24 लाख की स्ट्रीट लाइटें, एक महीने में हुईं खराब

Tue, 21 Jan 2025 05:38 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

बलरामपुर रामानुजगंज में कन्हर नदी के किनारे जल संसाधन विभाग ने 10 सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाईं थी। लगने एक माह के बाद ही स्ट्रीट लाइटें खराब हो गई, लेकिन विभाग की तरफ से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज में कन्हर नदी के किनारे जल संसाधन विभाग के द्वारा मां महामाया मंदिर से एनीकट तक 10 सोलर स्ट्रीट लाइट करीब 24 लाख रुपये लागत से लगवाई गई थी। सभी स्ट्रीट लाइट लगने के एक माह के अंदर ही खराब होना प्रारंभ हो गए थे। अब स्थिति ऐसी है कि एक-दो ही सोलर स्ट्रीट लाइट जल रही हैं। बाकी सब खराब पड़े हैं। विभाग सुधरवाने के लिए सुध नहीं ले रहा है। रामानुजगंज जलाशय में भी लगी सोलर स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि जल संसाधन विभाग द्वारा रामानुजगंज जलाशय के किनारे एवं कन्हर नदी के किनारे-किनारे मंदिर से लेकर एनीकट तक 10 सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाए गए थे। लगने एक माह के बाद ही खराब होना प्रारंभ हो गए थे। खराब होने के बाद भी जल संसाधन विभाग के संबंधित अधिकारियों के द्वारा ध्यान नहीं दिया गया। स्थिति आज ऐसी है कि एक दो स्ट्रीट सोलर लाइट ही जल रहे हैं, बाकी सब खराब पड़े हैं। 

कन्हर नदी के किनारे करीब 10 सोलर स्ट्रीट लाइट लगी हैं। प्रत्येक सोलर स्ट्रीट लाइट की कीमत 2 लाख 35 हजार रुपये है। अधिकारियों के ध्यान नहीं दिए जाने के कारण गारंटी समय में भी लाइट को नहीं सुधरवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें