पीड़ित बालिका के पिता की बीमारी से मृत्यु हो गई थी, इसके बाद दो वर्ष पूर्व पीड़िता की मां से आरोपी पिता चूड़ी विवाह करके चार बच्चों के साथ अपने घर लेकर आ गया था, लेकिन उसकी 12 वर्षीय सौतेली पुत्री पर ही नीयत खराब हो गई। महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीती 29 दिसंबर की दोपहर में उसकी सबसे छोटी लड़की घर पर नहीं थी, जिसे ढूंढने के लिए वह घर से कुछ दूर पर स्थित तालाब के पास पहुंची तो आरोपी पिता ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया।
मामले की जानकारी होेन पर पीड़िता की मां बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाकर अपने साथ घर ले आई, रात में आरोपी फिर बच्ची को अपने साथ कमरे में लेकर गया और फिर जबरदस्ती कर फरार हो गया था। पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर थाना सनावल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।