फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर: साईं बाबा, हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 27 Aug 2026 01:19 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

गुढ़ियारी इलाके में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। इसकी सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पड़ाव स्थित थोक मार्केट के पास बने धार्मिक स्थल में साईं बाबा, भगवान हनुमान और भगवान शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त अवस्था में मिलीं। 
विज्ञापन
रायपुर में साईं बाबा, हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में गुरुवार सुबह धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। इसकी सूचना से  क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पड़ाव स्थित थोक मार्केट के पास बने धार्मिक स्थल में साईं बाबा, भगवान हनुमान और भगवान शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त अवस्था में मिलीं। घटना सामने आने के बाद आसपास के क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह धार्मिक स्थल पर लोगों की नजर क्षतिग्रस्त प्रतिमाओं पर पड़ी। इसकी जानकारी फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। कुछ ही देर में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला। किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने, इसके लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्ति या लोगों की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना कब और किन परिस्थितियों में हुई। आसपास लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की भी जांच की जा सकती है, ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें