फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 से 25 दिसंबर तक राज्य युवा महोत्सव: 3100 युवा दिखाएंगे प्रतिभा, डिप्टी सीएम साव ने पोस्टर का किया विमोचन

Fri, 19 Dec 2025 06:34 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

बिलासपुर के बहतराई स्थित राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र में 23 से 25 दिसंबर तक राज्य युवा महोत्सव-2025 का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित 3100 युवा इसमें भाग लेंगे।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राज्य युवा महोत्सव के पोस्टर का किया विमोचन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर के बहतराई स्थित राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र में 23 से 25 दिसंबर तक राज्य युवा महोत्सव-2025 का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित 3100 युवा इसमें भाग लेंगे। जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतिभागी यहां 14 विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विजेता प्रतिभागियों को राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


राज्य युवा महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित होने वाले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की लॉन्चिंग सेरेमनी भी होगी। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान सांस्कृतिक व मंचीय कार्यक्रमों की श्रृंखला भी रहेगी। नवा रायपुर में आयोजित प्रेस-कॉन्फ्रेंस में खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने महोत्सव की तैयारियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस मौके पर राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष, विभाग के सचिव और संचालक सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने बताया कि युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना, उनकी प्रतिभा को पहचान देना और राष्ट्रीय स्तर पर मंच उपलब्ध कराना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। प्रदेश के सभी जिलों में 24 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच जिला स्तरीय युवा महोत्सव आयोजित किए गए थे, जिनके विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन


महोत्सव में कुल 14 विधाओं में प्रतिस्पर्धा होगी।
  • दलीय (टीम) विधाएं – लोकनृत्य, पंथी नृत्य, राउत नाचा, सुआ नृत्य, करमा नृत्य, लोकगीत, रॉक बैंड और एकांकी।
  • एकल विधाएं – वाद-विवाद, कहानी लेखन, चित्रकला, कविता लेखन, नवाचार (साइंस मेला) और पारंपरिक वेशभूषा।

विजेताओं को नकद पुरस्कार
  • दलीय विधाओं में प्रथम को 20 हजार, द्वितीय को 15 हजार और तृतीय को 10 हजार रुपये दिए जाएंगे।
  • एकल विधाओं में प्रथम को 5 हजार, द्वितीय को 3 हजार और तृतीय को 2 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।
  • साथ ही सभी प्रतिभागियों को 1-1 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
  • लोकनृत्य, लोकगीत, वाद-विवाद, चित्रकला और कविता लेखन के विजेता नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव-2026 में हिस्सा लेंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से महोत्सव होगा खास
  • महोत्सव के दौरान जाने-माने कलाकारों के प्रस्तुतिकरण, बैंड परफॉर्मेंस और कवि सम्मेलन का आयोजन भी होगा।
  • 23 दिसंबर: बहतराई मैदान में शाम 5 से रात 8 बजे तक आरूग बैंड की प्रस्तुति और मल्लखंब प्रदर्शन। रात 8.30 बजे से पुलिस ग्राउंड में कवि सम्मेलन, जिसमें कुमार विश्वास शामिल रहेंगे।
  • 24 दिसंबर: काफिला बैंड और स्वप्निल लाइव बैंड का कार्यक्रम।
  • 25 दिसंबर: आरू साहू और दायरा (बस्तर) बैंड की प्रस्तुति व समापन समारोह में पुरस्कार वितरण।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें