फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sakti: तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, युवक की मौके पर हुई मौत, परिजनों में मातम

Tue, 05 Dec 2023 05:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती

सार

सोमवार को दिलीप कुमार पास के गांव में छठी कार्यक्रम में शामिल होकर घर आ रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सक्ती जिले में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। सोमवार को दिलीप कुमार पास के गांव में छठी कार्यक्रम में शामिल होकर घर आ रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। 

 

जानकारी के मुताबिक ग्राम ठनगन निवासी दिलीप कुमार मैत्री पिता सूरत लाल मैत्री सोमवार को पास के ही छुहीपाली गांव में छटी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। खाना खाकर वह साइकिल से घर वापस लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

 

राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आज मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें