फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: बालको में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष पहल, कर्मचारियों के लिए जागरूकता और परामर्श सत्र आयोजित

Sat, 25 Oct 2025 06:23 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

कोरबा जिले के भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कार्यस्थल पर मानसिक दृढ़ता, भावनात्मक संतुलन और जीवन की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन
कर्मचारियों के लिए जागरूकता और परामर्श सत्र आयोजित - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कार्यस्थल पर मानसिक दृढ़ता, भावनात्मक संतुलन और जीवन की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान आयोजित सत्रों में 150 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


कंपनी ने अपने वेलनेस पार्टनर 'योरदोस्त' के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें 'माइंड जिम क्विज़' नामक 60 सेकंड की प्रतियोगिता भी शामिल थी। इसका उद्देश्य कर्मचारियों में एकाग्रता और मानसिक तर्कशीलता को बढ़ाना था। वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक डॉ. अंकिता सिंह ने कार्यशाला का संचालन किया, जिसमें तनाव के शुरुआती लक्षणों की पहचान, व्यक्तिगत व पेशेवर जीवन में संतुलन बनाने और मानसिक स्वास्थ्य सुधार के व्यावहारिक उपायों पर चर्चा की गई।

बालको ने कर्मचारियों के लिए वन-ऑन-वन काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किए, जहाँ वे गोपनीय वातावरण में विशेषज्ञों से परामर्श ले सके। इन सत्रों के माध्यम से कर्मचारियों को अपनी चिंताओं को खुलकर सा झा करने और समाधान खोजने के लिए प्रेरित किया गया। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि कंपनी की प्रगति की शुरुआत लोगों से होती है। आज की तेज़-रफ्तार दुनिया में भावनात्मक संतुलन बेहद ज़रूरी है। हमारा लक्ष्य ऐसा कार्यस्थल बनाना है जहाँ हर व्यक्ति समर्थित और मूल्यवान महसूस करे, तथा मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बातचीत हो सके।
विज्ञापन


कर्मचारी शोविनी खेर ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस कार्यशाला ने उन्हें मानसिक स्वास्थ्य के शुरुआती संकेतों को पहचानने और समय रहते मदद लेने की समझ दी। बालको कर्मचारियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। कंपनी बालको प्रीमियर लीग (क्रिकेट), बैडमिंटन टूर्नामेंट, और वॉलीबॉल प्रीमियर लीग जैसी गतिविधियों के माध्यम से टीम भावना और फिटनेस को बढ़ावा देती है। साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक उत्सवों के आयोजन से कर्मचारियों में एकता और आनंद का माहौल भी निर्मित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें