छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए हमले को लेकर शुक्रवार को स्पेशल डीजी डी एम अवस्थी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आईजी सीआरपीएफ, बस्तर के आईजी, डीआईजी और दंतेवाड़ा के एसपी,डीएम मौजूद थे। बैठक में नक्सल विरोधी मुद्दों पर बातचीत की गई।
Chhattisgarh: Spcl DG (anti-naxal ops) DM Awasthi chaired meeting on anti-naxal ops; IG CRPF, IG & DIG Bastar,SP & DM Dantewada were present pic.twitter.com/LgTEfQ69bN
— ANI (@ANI_news) April 28, 2017
गौरतलब हो कि सोमावार को छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ पर हुए नक्सली हमले में 25 जवान शहीद हो गए थे। जिसके बाद केंद्र और राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि वे इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देगी।
वहीं, हमले के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राजधानी रायपुर में कहा था कि हमारे बहादुर जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जितने भी माओवादी प्रभावित राज्य हैं उनकी बैठक 8 मई को होगी, जिसमें वामपंथी उग्रवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के तरीकों पर विचार किया जाएगा।
वहीं, छत्तीसगढ़ पुलिस ने पोस्टर के जरिये सुकमा हमले मे शामिल नक्सलियों की जानकारी देने वालों के लिए इनामों की घोषणा की है। पोस्टर में लिखा है कि जो व्यक्ति नक्सलियों को जिंदा या मुर्दा या इसकी सूचना देगा उसे छत्तीसगढ़ प्रशासन द्वारा घोषित ईनाम राशि दी जाएगी। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।
Chhattisgarh: Police in Sukma releases posters declaring prize money for those who give information about Naxals behind #Sukma attack pic.twitter.com/1KH3c64CfP
— ANI (@ANI_news) April 28, 2017