छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले में बेहतर पुलिस व्यवस्था को लेकर कई थाना प्रभारी व आरक्षकों का फेरबदल किया गया है। यह आदेश आगामी आदेश आने तक अस्थायी रूप से जारी किया गया है।
सक्ति जिले की एसपी अंकिता शर्मा ने बेहतर पुलिसिंग को लेकर बड़ा फेर बदल किया गया है। हसौद थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुजूर को रक्षित केंद्र और सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र शुक्ला को रक्षित केंद्र भेजा गया है। वहीं, विन्टन साहू को हसौद थाने का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
वहीं, दो प्र. आरक्षक मोहित देवांगन बेच नंबर 402, राजेंद्र यादव बेच नंबर 350 को रक्षित केंद्र से डभरा थाना में पदस्थ किया गया है। सक्ति थाने में पदस्थ प्र. आरक्षक अजय प्रताप कुर्रे बेच नंबर 13 और आरक्षक मनोज लहरे बेच नंबर 192 दोनो को रक्षित केंद्र भेजा गया है। इस तरह से निरीक्षक, प्र. आरक्षक, आरक्षक के पदस्थापना में फेरबदल किया गया है। यह आदेश आगामी आदेश आने तक अस्थायी रूप से जारी किया गया है।