राजधनी रायपुर में हत्या का मामला सामने आया है। मामूली विवाद को लेकर बेटा और पिता के बीच झगडा हो गया। इस बीच बेटे ने अपने पास रखे धारदार चाकू से अपने पिता के ऊपर हमला कर दिया। घायल के शरीर से ज्यादा खून बहने से इलाज के दौरान उसने अस्पताल में दम तोड़ दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पूरा मामला गुढियारी थाना क्षेत्र का है। पार्वती नगर में रहने वाले परिवार में उस वक्त मातम छा गया, जब बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। मामले में मृतक के छोटे बेटा राज नायक ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट लिखवाया। उसने बताया कि परिवार में दो भाई एक बहन और माता पिता साथ में रहते हैं। उसने बताया कि 21 तारीख की रात लगभग साढ़े 10 बजे के आसपास पिता और बड़े भाई के बीच आपस में विवाद हो रहा था।
इस दौरान राज घर से बाहर था, जैसे उसने घर अंदर जाकर देखा तो आरोपी ने उसके पिता के ऊपर चाकू से कई वार कर चुका था। इससे सीना, पसली और कई जगह चोट लगा था। इससे मृतक के शरीर से काफी ज्यादा खून बह चुका था। जैसे तैसे छोटे बेटे ने घायल अवस्था में पिता को मेकाहारा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। डॉक्टर्स के जांच के बाद पता चला कि उसकी मृत्यु हो गई है।
मृतक के छोटे बेटा ने बताया कि आरोपी अपने पिता के साथ आये दिन नशे की बात को लेकर विवाद करता रहता था। उसी बात को लेकर आरोपी अपने पिता उमेन्द्र नायक को धारदार चाकू से मारकर हत्या कर दिया। जिस पर आरोपी बसंत नायक के खिलाफ थाना गुढियारी में हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही उसके कब्जे से एक धारदार बटनदार चाकू जब्त किया गया है।