फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh News: गरियाबंद में डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती के लिए 22 मई को कौशल परीक्षा, यहां देखें पूरी जानकारी

Tue, 20 May 2025 01:19 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Data Entry Operator: डाटा एंट्री ऑपरेटर के दो रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के बाद चयन प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गई है। कौशल परीक्षा के लिए वर्गवार कुल 20 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाटा एंट्री ऑपरेटर के दो रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के बाद चयन प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गई है। लिखित परीक्षा में प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद अंतिम मॉडल उत्तर के आधार पर परीक्षार्थियों को अंक प्रदान किए गए। इन अंकों के आधार पर कौशल परीक्षा के लिए वर्गवार कुल 20 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है। 
विज्ञापन


चयनित अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा 22 मई 2025 दिन गुरुवार को पूर्वान्ह 12 बजे से लाईवलीहुड कॉलेज, देवभोग रोड, गरियाबंद में आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कौशल परीक्षा की विस्तृत सूचना जिला कार्यालय गरियाबंद के सूचना पटल एवं जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://gariaband.gov.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत रूप से डाक द्वारा सूचना नहीं भेजी जाएगी, अतः उन्हें नियमित रूप से वेबसाइट पर जानकारी देखते रहने की सलाह दी गई है ताकि वे चयन प्रक्रिया के किसी भी चरण से वंचित न रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें