फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: तीन महिलाओं समेत छह नक्सली ढेर

Thu, 17 Nov 2016 04:03 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में बुधवार को पुलिस ने 6 नक्सलियों को मार गिराया है। जिसमें 3 महिला नक्सली भी शामिल हैं।  अरनपुर थाना क्षेत्र के बुरगुम पेरमापारा जंगल में डीआरजी और एसटीएफ की गश्ती दल ने बुधवार दोपहर को एक नक्सली कैंप में धावा बोल दिया। दोनों ओर से फायरिंग में फोर्स को कई नुकसान नहीं हुआ है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 6 नक्सलियों के शव, 303 की 1 रायफल, 12 बोर की 2 बंदूक और 1 भरमार बंदूक बरामद किये हैं।
विज्ञापन


राज्य के नक्सल मामलों के विशेष पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने बताया कि दोनों ओर से गोलीबारी के बाद जब पुलिस दल नक्सलियों पर भारी पड़ने लगा तब नक्सली वहां से भाग गए। बाद में जब पुलिस दल ने घटनास्थल की तलाशी ली, तो वहां से छह वर्दीधारी नक्सलियों के शव और छह हथियार बरामद हुए।  जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

In pics: Arms & ammunitions recovered from the six naxals who were killed in an encounter with police in Chhattisgarh's Dantewada, yesterday pic.twitter.com/hHKCTF4J27— ANI (@ANI_news) November 17, 2016
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें