फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: 20 लाख रुपये की लूट के मामले में एक नाबालिग समेत छह आरोपी गिरफ्तार, 19 लाख 85 हजार रुपये बरामद

Sun, 23 Mar 2025 09:20 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी जिले में 20 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित छह और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट की रकम 20 लाख में से 19 लाख 85 हजार रुपये बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोटियाडीह गांव में फिल्मी स्टाइल में 20 लाख रुपये की लूट मामले का धमतरी पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक नाबालिग सहित छह और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट की रकम 20 लाख में से 19 लाख 85 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि राजनांदगांव निवासी व्यापारी सागर गांधी के कर्मचारी पुरुषोत्तम साहू 22 मार्च को 20 लाख रुपये लेकर धमतरी में एक व्यापारी के यहां छोड़ने के लिए आ रहा था। कार को ड्राइवर राजेश साहू चल रहा था। वहीं, धमतरी जिले के ग्राम पोटियाडीह के पास कार को स्कॉर्पियो वाहन ने पीछे टक्कर मार दी। इसके बाद स्कॉर्पियो से तीन नकाबपोश व्यक्ति नीचे उतरे और एयरगन दिखाकर मारपीट कर 20 लाख रुपये लूटकर वहां से फरार हो गए। 

सूचना पर अर्जुनी थाना पुलिस, साइबर सेल मौके पर पहुंची। वहीं, घटना के बाद पुलिस ने पूरे जिले भर में नाकेबंदी कर दी थी। साथ ही इस घटना को लेकर धमतरी पुलिस ने रायपुर, राजनांदगांव और बालोद पुलिस का भी सहयोग लिया था, जिसके कारण पुलिस ने आरोपियों को कुछ घंटे में धर दबोचा। 
विज्ञापन


धमतरी पुलिस का कहना है कि व्यापारी का ड्राइवर राजेश साहू और पूर्व ड्राइवर नेमचंद बघेल तीन माह पहले ही लूट की योजना बनाई थी।घटना के लिए प्रदीप बंदे, ज्ञानचंद बंदे, कृष्णा भारती और एक नाबालिक को शामिल किया गया था।पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की राजनंदगांव से गिरफ्तार हुई है...पुलिस ने यह भी बताया कि लूट के लिए आरोपी स्कार्पियो को किराए पर लेकर आये थे।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपी
1. प्रदीप बंदे पिता प्रीतम दास बंदे उम्र 22 साल साकिन नाथुनवागांव थाना डोगरगांव जिला राजनांदगांव 
2. ज्ञानचंद बंदे पिता नरेन्द्र बंदे उम्र 28 साल साकिन नाथुनवागांव थाना डोगरगांव जिला राजनांदगांव 
3. राजेश साहू पिता टीकम साहू उम्र 30 साल साकिन बुद्ध भरदा थाना लालबाग जिला राजनांदगांव 
4. नेमचंद बघेल पिता दाउलाल बघेल उम्र 30 साल साकिन नाथुनवागांव थाना डोगरगांव जिला राजनांदगांव 
5. कृष्णा भारती पिता मंगलदास भारती उम्र 36 साल साकिन लिटिया थाना लालबाग जिला राजनांदगांव 
6. एक नाबालिग बालक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें