फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: सिंगर नितिन दुबे का नया हिंदी भजन 'मेरे मन में हैं राम...' रिलीज, जमकर वायरल हो रहा ये VIDEO

Tue, 28 Mar 2023 02:34 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के गायक संगीतकार और अभिनेता नितिन दुबे अक्सर अपने सुपरहिट छत्तीसगढ़ी गीतों के लिए चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी भजन 'मेरे मन में हैं राम' रिलीज किया है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
नितिन दुबे का नया हिंदी भजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के गायक संगीतकार और अभिनेता नितिन दुबे अक्सर अपने सुपरहिट छत्तीसगढ़ी गीतों के लिए चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी भजन 'मेरे मन में हैं राम' रिलीज किया है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस एलबम में उन्होंने न सिर्फ गायन किया है बल्कि संगीत भी दिया है। साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग और जबरजस्त अभिनय भी किया है। रामनवमीं के अवसर पर इस भजन को "नितिन दुबे ऑफीशियल यूट्यूब चैनल" पर रिलीज किया गया है।  रिलीज होते ही यह तेजी से वायरल हो रहा है।  लोग इस भजन को काफी पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन


 

गायिका और अभिनेत्री शर्मिला ने भी दिखाई प्रतिभा 
छत्तीसगढ़ की गायिका शर्मिला बिस्वास ने भी इस एलबम में अभिनय किया है। इस बार वो राम भजन में एक अलग लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने इसमें जबरजस्त अभिनय किया है। नितिन दुबे के साथ उनके गीतों को सफलता का पर्याय माना जाता है। इनकी सिंगिंग-एक्टिंग जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। शर्मिला के डिजाइन किए गए लुक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

 
विज्ञापन


नवोदित बाल कलाकार सिद्धि दुबे ने भी बिखेरा जलवा
"मेरे मन मे हैं राम" भजन में नवोदित बाल कलाकार सिद्धि दुबे ने कथक के क्लासिकल स्टेप्स किए हैं।  भजन में जबरजस्त अभिनय किया है, जिसकी दर्शक खूब सराहना कर रहे हैं। सिद्धि दुबे इस से पहले शिव भजन "कांवरवाला" में अपनी गायिकी और अभिनय की प्रतिभा दिखा चुकी हैं, जो कि उनका पहला भजन एलबम था। सिद्धि अभी कथक सीख रही हैं और गायिकी में भी उनकी काफी रुचि है। सिद्धि नितिन दुबे की बड़ी बेटी हैं और गायन की प्रारंभिक ट्रेनिंग अपने पापा से ले रही हैं।
विज्ञापन




सामाजिक संदेश दे रहा ये भजन 
भगवान श्रीरामचन्द्र के जीवन मूल्यों पर बना ये भजन समाज को एक अलग तरह का संदेश दे रहा है। इसमें आज के परिवेश में राम के जीवन को आत्मसात करने का संदेश दिया गया है। आज समाज में बिखरते परिवारों को एक करने का संदेश दिया गया है। इस एलबम के गीतकार सनत हैं। वीडियोग्राफी निर्देशन और एडिटिंग दीप्तांशु छड़िमली ने की है। सह निर्देशन पोस्टर डिजाइन राहुल विश्वकर्मा ने किया है। एलबम के क्रिएटिव निर्देशन राम यादव हैं, जिन्होंने इस भजन में भगवान श्रीराम की भूमिका निभाई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें