फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर: भाठागांव में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू; पहले दिन निकली भव्य कलश यात्रा, लगे जयकारें

Thu, 10 Aug 2023 07:15 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित साईं विला में आज यानी गुरुवार से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन
कथा के पहले दिन भाठागांव के लिए कलश यात्रा निकली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित साईं विला में आज यानी गुरुवार से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर परिवार की ओर से आयोजित यह साप्ताहिक भागवत कथा 10 से 16 अगस्त 2023 तक आयोजित किया गया है।

विज्ञापन




इसमें वृंदावन से पधारे कथा व्यास राजीव नयन महाराज के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा की बयार बह रही है। इस दौरान कथा के पहले दिन नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर रावणभाठा बस स्टैंड से साईं विला भाठागांव के लिए कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन




मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से 108 कलशों के साथ भागवत भगवान का आह्वान कर दोपहर 3 बजे कलश यात्रा आयोजन स्थल तक पहुंची। इसके बाद कथावाचक राजीव नयन महाराज ने पहले दिन धुंधकारी मोक्ष एवं गोकर्ण प्रसंग की कथा सुनाई।
विज्ञापन




इस दौरान सुमधुर भजन सम्राट संजीव नयन ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। 



कपिल मुनि एवं ध्रुव चरित्र कथा का वाचन कल
कल 11 अगस्त को कपिल मुनि एवं ध्रुव चरित्र कथा का वाचन किया जाएगा। करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर एवं समस्त तोमर परिवार ने शहर के सनातन प्रेमियों से इस पुण्य कथा में शामिल होकर पु्ण्य का लाभ लेने के लिए आह्वान किया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें