फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी कंपकंपाने वाली ठंड, शीतलहर से तापमान में और गिरावट के आसार

Sun, 14 Dec 2025 10:33 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन ठंड का असर अभी पूरी तरह खत्म होने वाला नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुमान के मुताबिक अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की और कमी आ सकती है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन ठंड का असर अभी पूरी तरह खत्म होने वाला नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुमान के मुताबिक अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की और कमी आ सकती है। वहीं 14 दिसंबर के बाद राज्य में शीतलहर की तीव्रता धीरे-धीरे कम होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में शीतलहर का प्रभाव बना हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश दर्ज नहीं की गई। आगामी एक दिन तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, हालांकि कुछ जिलों में चुनिंदा स्थानों पर शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी रायपुर में 14 दिसंबर को मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। आसमान आंशिक रूप से साफ रहेगा। अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को विशेष रूप से सुबह और रात के समय ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।
विज्ञापन


बिलासपुर संभाग में ठंड एक बार फिर तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। फिलहाल ठंड में थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन अगले एक से दो दिनों में शीतलहर के साथ तापमान में तेजी से गिरावट हो सकती है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। ठंड के कारण बीमारियों के बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें