फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल में शर्मनाक करतूत: 7वीं की छात्रा से शिक्षक ने की छेड़छाड़, POCSO एक्ट में मामला दर्ज

Sat, 27 Sep 2025 05:38 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामानुजगंज

सार

एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ विद्यालय में पदस्थ शिक्षक द्वारा की गई छेड़छाड़ की शर्मनाक घटना सामने आई है। आरोपी शिक्षक की हरकतों से सहमी छात्रा परीक्षा तक नहीं दे पाई और अब विद्यालय जाने से भी डर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ विद्यालय में पदस्थ शिक्षक द्वारा की गई छेड़छाड़ की शर्मनाक घटना सामने आई है। आरोपी शिक्षक की हरकतों से सहमी छात्रा परीक्षा तक नहीं दे पाई और अब विद्यालय जाने से भी डर रही है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाड्रफनगर क्षेत्र के एक शासकीय विद्यालय में कार्यरत शिक्षक घूरन पटेल ने कक्षा 7वीं की एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत (बैड टच) की। घटना के बाद डरी-सहमी छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया और घर पहुंचकर आपबीती अपनी बड़ी बहन को बताई। परिजनों ने तत्काल स्थानीय पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। वाड्रफनगर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षक घूरन पटेल के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम तथा भारतीय दंड संहिता की छेड़छाड़ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से आरोपी शिक्षक फरार है और उसका मोबाइल फोन भी बंद है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में ऐसी घटनाएं बच्चों के भविष्य को खतरे में डाल रही हैं और शिक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़े कर रही हैं। इस घटना ने न केवल एक मासूम छात्रा की मानसिक स्थिति को प्रभावित किया है, बल्कि समूचे समाज को भी झकझोर कर रख दिया है। प्रशासन पर अब यह जिम्मेदारी है कि वह शीघ्र कार्रवाई कर न्याय सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें