फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: दो दिन बाद लौट सकती है कड़ाके की ठंड, तापमान में हल्की गिरावट की संभावना, जानें आगामी दिनों मौसम का हाल

Mon, 24 Nov 2025 10:28 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम ने करवट बदल ली है। पिछले कुछ दिनों से पूर्व दिशा से आने वाली नमी भरी हवा के कारण रात के तापमान में तेजी देखी गई थी, जिससे ठंड का असर कम हो गया था।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम ने करवट बदल ली है। पिछले कुछ दिनों से पूर्व दिशा से आने वाली नमी भरी हवा के कारण रात के तापमान में तेजी देखी गई थी, जिससे ठंड का असर कम हो गया था। वहीं तेज ठंड, जिसने कुछ दिन पहले लोगों को शीतलहर जैसी स्थिति महसूस कराई थी, अब केवल हल्की ठिठुरन के रूप में दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, हवा की दिशा अगले 48 घंटों में बदल सकती है, जिसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने का अनुमान है। हालांकि, इस बदलाव के बाद भी कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना फिलहाल बहुत कम मानी जा रही है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य में सर्दी का असली असर दिसंबर और जनवरी में महसूस किया जाएगा। वर्तमान में हल्की सर्द हवाओं का असर केवल सीमावर्ती क्षेत्रों और खुले इलाकों में दिखाई दे रहा है, जबकि शहरों में सुबह के समय सिर्फ हल्की ठंडक और दिन में गर्माहट महसूस की जा रही है। राजधानी रायपुर में आज आकाश साफ रहने की संभावना है। तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रह सकता है और दोपहर के समय हल्की गर्मी महसूस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें