फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कड़ाके की ठंड, इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया कोल्ड वेव अलर्ट

Thu, 11 Dec 2025 10:25 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में ठिठुरन लगातार बढ़ती जा रही है। उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं ने तापमान में भारी गिरावट दर्ज कराई है। इससे राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में ठिठुरन लगातार बढ़ती जा रही है। उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं ने तापमान में भारी गिरावट दर्ज कराई है। इससे राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश में लगातार गिरते तापमान के चलते स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को सुबह-शाम बाहर निकलते समय सावधानी बरतने और गर्म कपड़ों का उपयोग बढ़ाने की सलाह दी है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, गौरेला–पेंड्रा–मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर और बालोद जिलों में कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है।

 रायपुर शहर में भी रातें सर्द हो गई हैं, जहां न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में सबसे अधिक सर्दी सरगुजा संभाग के अम्बिकापुर में दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान मात्र 5 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को रायपुर में सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। शहर का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें