फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ के आउटर इलाकों में कड़ाके की ठंड, अभी दो डिग्री तक लुढ़केगा पारा

Wed, 08 Jan 2025 10:42 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन हवा की दिशा बदलने से ठंड में कम हो रही है। साथ ही रात का तापमान बढ़ने लगा। हालांकि आउटर इलाकों में अभी ठंड बरकरार है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में इन दिनों न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन हवा की दिशा बदलने से ठंड में कम हो रही है। साथ ही रात का तापमान बढ़ने लगा। हालांकि आउटर इलाकों में अभी ठंड बरकरार है। सुबह के समय कोहरा छाए हुए रहते हैं। आज बुधवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट होगी। इसके बाद फिर से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की वृद्धि होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि 10 जनवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

प्रदेश में आगामी दो दिनों तक मौसम में कुछ बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा। साथ ही न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है। इससे लोगों को ठंड से राहत मिल सकती है। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान बढ़ने से ठंड कम हो गई है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा। यहां रात का पारा 9.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें