फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: अशोका रत्न सोसाइटी में युवक की मौत से सनसनी, 6वीं मंजिल से गिरने के बाद तोड़ा दम

Thu, 21 May 2026 07:06 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर के पंडरी थाना इलाके स्थित अशोका रत्न सोसाइटी में गुरुवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय युवक सोसाइटी की छठवीं मंजिल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही गंभीर हालत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर के पंडरी थाना इलाके स्थित अशोका रत्न सोसाइटी में गुरुवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय युवक सोसाइटी की छठवीं मंजिल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही गंभीर हालत हो गई। घटना के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान गौरव जायसवाल के रूप में हुई है, जो बिलासपुर जिले के बड़ी कोनी क्षेत्र का रहने वाला था। वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। जानकारी के मुताबिक घटना के समय वह सोसाइटी के ब्लॉक नंबर-09 में मौजूद था। अचानक जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर पहुंचे, जहां युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल विधानसभा रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस युवक के मोबाइल फोन, हालिया गतिविधियों और पारिवारिक परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है। वहीं परिजनों और परिचितों से पूछताछ भी जारी है, ताकि घटना की असली वजह सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें