फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surajpur: विधवा महिला का शव मिलने से सनसनी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Mon, 09 Oct 2023 06:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर

सार

विगत दो-तीन दिन पूर्व ही विश्रामपुर निवासी कोई सरदार इसके घर में आकर रुका हुआ था। वही सोमवार की सुबह छह बजे के लगभग इस घर से सरदार को निकलते आसपास के लोगों ने देखा है।
विज्ञापन
विधवा महिला का शव मिलने से सनसनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरजपुर में नगर पालिका सूरजपुर के वार्ड क्रमांक 12 स्थित अग्रसेन वार्ड के भट्ठापारा मोहल्ले में 40 वर्षीया विधवा महिला का शव संदिग्ध हालात में घर में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस के द्वारा घटनास्थल का जायजा लेने के उपरांत हत्या होने की आशंका जाहिर की है।

 

विदित है कि नगर पालिका सूरजपुर के वार्ड क्रमांक 12 स्थित अग्रसेन वार्ड के भट्टापारा बस्ती निवासी सुषमा सारथी पत्नी स्वर्गीय लाल सिंह 40 वर्ष शराब बनाकर शराब बेचने का काम करती थी। साथ ही वह भी शराब पीने की शौकीन थी। उनके घर में प्रतिदिन शराब प्रेमियों के द्वारा पहुंचकर घर में बैठकर शराब का सेवन किया जाता रहा है। 

 

विगत दो-तीन दिन पूर्व ही विश्रामपुर निवासी कोई सरदार इसके घर में आकर रुका हुआ था। वही सोमवार की सुबह छह बजे के लगभग इस घर से सरदार को निकलते आसपास के लोगों ने देखा है। पुलिस आशंका जाहिर कर रही है कि घटना में उक्त सरदार से पूछताछ करने के दौरान कुछ सुराग घटना की विवेचना करने मिल सकेगा। फिलहाल पुलिस टीम मुस्तैदी से मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें