फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार बने वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा

Thu, 20 Dec 2018 10:03 PM IST
संदीप भट्ट डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विनोद वर्मा
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी टीम बनानी शुरू कर दी है। कार्यभार संभालने के बाद बुधवार को उन्होंने डीएम अवस्थी को राज्य का डीजीपी नियुक्त किया था जिसकी खूब चर्चा हुई। आज गुरुवार को वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार के रुप में नियुक्त करने का शासनादेश जारी कर दिया गया। विनोद वर्मा कई श्रेष्ठ मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और लंबा अनुभव रखते हैं। 

विज्ञापन


मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले विनोद वर्मा एक राजनीतिक पत्रकार के रुप में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं। गुरुवार को जारी शासनादेश में बताया गया है कि इस पद के हेतु उन्हें एक लाख बीस हजार रुपये प्रतिमाह का वेतन मिलेगा। इसके अलावा वे राज्य शासन के विशेष सचिव को मिलने वाली सभी सुविधाओं को पाने के हकदार भी होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें