फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: नहीं रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता इकबाल अहमद रिजवी, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Thu, 31 Aug 2023 07:24 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

वरिष्ठ अधिवक्ता और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इकबाल अहमद रिजवी का आज गुरुवार को निधन हो गया है। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। तबीयत खराब होने पर उनको एक निजी में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने आज अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता इकबाल अहमद रिजवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ अधिवक्ता और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इकबाल अहमद रिजवी का आज गुरुवार को निधन हो गया है। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। तबीयत खराब होने पर उनको एक निजी में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने आज अंतिम सांस ली। इस आशय की जानकारी इकबाल अहमद रिजवी के भतीजे फराज अहमद रिजवी ने दी। 

विज्ञापन


बता दें कि इकबाल अहमद अधिवक्ता थे। इसके साथ ही रायपुर के डिप्टी मेयर रह चुके थे। वहीं मध्य प्रदेश में एमपी पाठ्य पुस्तक निगम के चैयरमेन भी रहे चुके हैं। वे रायपुर कांग्रेस जिला कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के सरकार में अहमद रिजवी अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य रहे हैं। इसके बाद उन्होंने अजीत जोगी की पार्टी जेसीसीजे में शामिल हो गए। जोगी के निधन के बाद दिग्विजय सिंह ने इकबाल अहमद रिजवी को कांग्रेस का गमछा पहनाकर दोबारा पार्टी में प्रवेश कराया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें