फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: धमतंरी में सुरक्षाबलों ने 10 किलो IED को किया डिफ्यूज, नक्सलियों ने किया था प्लांट

Sun, 19 Sep 2021 01:58 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में आए दिन नक्सली इस तरह की वारदात को अंजाम देने के लिए बम प्लांट करते हैं, लेकिन सुरक्षाबलों की चौकसी से नक्सिलयों की प्लानिंग ध्वस्त हो जाती है। फिलहाल धमतंरी में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है। 
विज्ञापन
IED बम बरामद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में नक्सली बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे, लेकिन सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए धमतंरी के जंगल से 10 किलोग्राम का आईइडी बम बरामद किया। सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि धमतंरी के एक रास्ते पर नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए आईइडी बम प्लांट किया है, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने तलाश करते हुए बम को डिफ्यूज कर बरामद कर लिया। सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बम को बरामद किया। फिलहाल इलाके के जंगलों में तलाशी बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें